फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death passed through 75 passenger in a accident in amroha

अमरोहा में हादसे में 75 यात्रियों को छूकर निकल गई मौत

Sat, 22 Sep 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला,अमरोहा। Updated Sat, 22 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
death passed through 75 passenger in a accident in amroha
अमरोहा के गांव पलौला में बस पलटने के बाद राहत कार्य में लगे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
डिडौली थानाक्षेत्र के गांव पलौला में हुए हादसे के वक्त बस ओवर स्पीड में दौड़ रही थी। बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं। 54 सीटर में बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। बस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। अधिकांश यात्री खड़े थे। 
विज्ञापन

अमरोहा संभल के बीच प्राइवेट बस सेवा है। ये बसें अलीगढ़ तक जाती है। इसके अलावा अमरोहा से दिल्ली के लिए भी रोजाना बसें चलती हैं। शुक्रवार की सुबह अमरोहा से सवारियों से भी बस संभल के लिए चली। दसवीं मुहर्रम होने के बस में सवारियों से खचाखच भरी थी। बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। इसमें बच्चे भी शामिल थे। कुछ यात्री गेट पर लटके हुए थे। जबकि बस की क्षमता 54 यात्रियों की थी। यही नहीं बस तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। हादसे के वक्त टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई। वहीं, पलौला में टायर फटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार सभी 80 यात्री घायल हो गए थे। दुर्घटना की जानकारी के बाद घायलों की बड़ी तादाद को देखते हुए आनन-फानन में 20 एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया गया। जिले में दो एएलएस सहित कुल 35 एंबुलेंस हैं। एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर दीपक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मामूली घायल हुए  23 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर को भेज दिया गया। इसके अलावा जोया सीएचसी पर 37 घायलों को लाया गया। बाकी 35 घायलों में से 12 को जिला अस्पताल और 23 को मुरादाबाद भिजवाया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को मेरठ भी भेजा गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed