फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadody found on side on road in amroha

गायब अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Wed, 28 Mar 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /रजबपुर। 
ब्यूरो अमर उजाला /रजबपुर।  Updated Wed, 28 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
deadody found  on side on road in amroha
मोहम्मदपुर को जाने वाले रास्ते पर शव मिलने की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ मोनिका यादव। - फोटो : अमर उजाला
चार महीने से घर संे गायब अविवाहित अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव रजबपुुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर को जाने वाली सड़क के किनारे मंगलवार सुबह मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ के शरीर पर चोट मिली हैं। पसली टूटी पाई गई है। वहीं शरीर में शराब मिलने की भी पुष्टि हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन

 रजबपुर थाना इंस्पेक्टर आरके सिंह के मुताबिक असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबंदपुर काफूरपुर निवासी रविकरण (40) अविवाहित हैं। जानकारी के मुताबिक आठ भाई बहनों में सबसे बड़े रविकरण की अक्सर परिजनों से कहासुनी होती रहती थी। रविकरण पिछले करीब चार महीने से घर से गायब था। शराब पीने की वजह से नाराज परिजन भी उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। 
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के हसनपुर अतरासी रोड स्थित मोहम्मदपुर सबमार्ग पर रविकरण की लाश पड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके गले व शरीर के तमाम हिस्सों पर चोटों के निशान पाए गए। जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए रविकरण की शिनाख्त हो सकी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई। हालांकि, परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रविकरण के सिर व पेट पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। उसकी पसली टूटने के साथ भारी मात्रा में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed