{"_id":"5abaa78d4f1c1b8c778b813e","slug":"deadody-found-on-side-on-road-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
ब्यूरो अमर उजाला /रजबपुर।
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर को जाने वाले रास्ते पर शव मिलने की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ मोनिका यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने से घर संे गायब अविवाहित अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव रजबपुुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर को जाने वाली सड़क के किनारे मंगलवार सुबह मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ के शरीर पर चोट मिली हैं। पसली टूटी पाई गई है। वहीं शरीर में शराब मिलने की भी पुष्टि हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
रजबपुर थाना इंस्पेक्टर आरके सिंह के मुताबिक असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबंदपुर काफूरपुर निवासी रविकरण (40) अविवाहित हैं। जानकारी के मुताबिक आठ भाई बहनों में सबसे बड़े रविकरण की अक्सर परिजनों से कहासुनी होती रहती थी। रविकरण पिछले करीब चार महीने से घर से गायब था। शराब पीने की वजह से नाराज परिजन भी उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे।
मंगलवार की तड़के हसनपुर अतरासी रोड स्थित मोहम्मदपुर सबमार्ग पर रविकरण की लाश पड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके गले व शरीर के तमाम हिस्सों पर चोटों के निशान पाए गए। जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए रविकरण की शिनाख्त हो सकी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई। हालांकि, परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रविकरण के सिर व पेट पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। उसकी पसली टूटने के साथ भारी मात्रा में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है।