फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   baby dead after gave injection

इंजेक्शन से मासूम की मौत क्लीनिक बंदकर भागा डाक्टर

Tue, 21 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
baby dead after gave injection
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
डिडौली कोतवाली क्ष्‍ाेत्र में शुक्रवार को इंजेक्‍शन लगाने के बाद एक क्‍लीनिक में मासूम की तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग निकला। 
विज्ञापन


 परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सुलह की वजह से दोपहर तक कोई तहरीर नहीं दी। चार घंटे तक अस्पताल में लाश रखी रही। इसके बाद परिजन बिना कानूनी कार्रवाई कर शव घर ले गए। इधर पता चलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। डाक्टर को डिग्रियां दिखाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया गालमपुर गांव निवासी नन्हे की बेटी सानिया (7) किसान इंटर कालेज बीटा में कक्षा तीन में पढ़ती थी। बीते कई दिनों से उसको खुजली हो रही थी। सोमवार को मां इशरत जहां उसको लेकर सुबह 11 बजे इकौंदा गांव में स्थित एक क्लीनिक पर पहुंची। यहां पर डाक्टर ने उसकी तबियत देखते हुए दो इंजेक्शन लगाए। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते चिकित्सक के होश उड़ गए। मां भी बेचैन हो गई। उसने फौरन परिवार को स्थिति से अवगत कराया। परिवार के लोग उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया आ गए। जहां डाक्टर ने नब्ज देखते ही मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत होते ही परिजन रोने बिलखने लगे। चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। चार घंटे तक लाश अस्पताल में रही। परिजन कभी तहरीर देने और कभी न देने पर ही विचार करते रहे। दोपहर बाद उन्होंने मसले में कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।


पीएम की बजाय लाश को अपने साथ घर ले गए। जहां उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया। इधर भनक लगने पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी गांव पहुंचे। क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा दिया, जिसमें चिकित्सक को तीन दिन में अपनी डिग्रियां सीएमओ कार्यालय में दिखाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed