फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता के खाते से एक लाख उड़ाए

साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता के खाते से एक लाख उड़ाए

Fri, 14 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता के खाते से एक लाख उड़ाए
मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संदीप गुप्ता के एक्सिस बैंक के खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये की रकम उड़ा ली। बृहस्पतिवार की सुबह उनके मोबाइल पर आए मैसेज से उनको इसकी जानकारी हुई। खाते से एक लाख रुपये उड़ाने की जानकारी मिलते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार करने पर अधिवक्ता ने पुलिस के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बैंक प्रबंधन को भी इसकी जानकारी दी गई है। संदीप गुप्ता ने बताय कि उनका गजरौला के एक्सिस बैंक में खाता है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजकर 20 मिनट से लेकर 8.35 के बीच 10 बार उनके खाते से एटीएम के जरिए एक लाख रुपए निकाल लिए गए। मैसेज पर इसकी जानकारी मिलते ही वह भौचक्के रह गए। एटीएम कार्ड उनके पास था। उन्होंने तत्काल कस्टमर केयर पर फोन कर एटीएम कार्ड ब्लाक कराया। उन्होंने गजरौला जाकर शाखा प्रबंधक को इस संबंध में जानकारी दी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया तो उन्होंने पुलिस के पोर्टल पर ही अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed