फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   निरीक्षक बनकर उगाही करता रिटायर्ड दरोगा का बेटा पकड़ा

निरीक्षक बनकर उगाही करता रिटायर्ड दरोगा का बेटा पकड़ा

Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षक बनकर उगाही करता रिटायर्ड दरोगा का बेटा पकड़ा
बछरायूं। दुकानदारों को पॉलिथीन बेचने की शिकायत मिलने का डर दिखाकर उगाही करते हुए एक युवक को पालिकाध्यक्ष ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक रिटायर दरोगा का पुत्र है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक युवक कई दिन से कस्बे के बाजार में आकर दुकानदारों को पॉलिथीन बेचने का डर दिखाकर उनसे रुपये ऐंठ रहा था। वह दुकानदारों से कहता था कि उनके द्वारा पॉलिथीन की बिक्री की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

वह कई दुकानदारों से 100 से लेकर 500 रुपये ऐंठ चुका था। सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में वह पहुंच गया और दुकानदारों से उगाही का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी दुकानदारों ने पालिकाध्यक्ष राहत हसन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। इस पर वह घबरा गया। उसने नाम निकटवर्ती शहर मंडी धनौरा के मुहल्ला सुभाष नगर में रहने वाला एक युवक उपेंद्र बताया। पालिकाध्यक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि आरोपी युवक के पिता पुलिस के सेवानिवृत्त प्रोन्नत दरोगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed