फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दामाद ने कराई लेखपाल के घर लूटपाट, पत्नी की हत्या कराने थी साजिश

दामाद ने कराई लेखपाल के घर लूटपाट, पत्नी की हत्या कराने थी साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने कराई लेखपाल के घर लूटपाट, पत्नी की हत्या कराने थी साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा। गजरौला में लेखपाल के घर हुई लूटपाट की पटकथा खुद दामाद ने लिखी थी। दामाद अप्रशिक्षित चिकित्सक है और अपने कंपाउंडर के साथ मिलकर पूरी साजिश रही थी। चार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। साजिश पत्नी की हत्या कराने की थी। लेकिन पैसे के लिए पहले लूटपाट करनी पड़ी। पुलिस ने दामाद और उसके साथी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को पुलिस ऑफिस लूटपाट का खुलाया करते हुए एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पंद्रह जनवरी को सरेशाम अज्ञात बदमाशों ने मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी लेेखपाल नरेश सिंह के घर लूटपाट हुई थी। मामला दर्ज कर विवेचना कराई गई। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लेखपाल के हापुड़ निवासी अप्रशिक्षित चिकित्सक दामाद संदीप के पड़ोस की महिला से प्रेम संबंध थे। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं था। लिहाजा उसने अपनी पत्नी शशि की हत्या की पटकथा लिख डाली। हत्या के लिए कंपाउंडर यश ने अपने आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त रवि, शंकर, देव और सचिन को संदीप से मिलवाया। योजना के तहत संदीप अपनी पत्नि शशि को मायके छोड़ आया। चारों बदमाश गजरौला में लेखपाल के घर जाकर शशि की हत्या करनी थी। हत्या की सुपारी डेढ़ लाख रुपये में दी गई थी। 20 हजार रुपये नगद दे दिए गए। संदीप एक सप्ताह पूर्व शशि को गजरौला छोड़ आया। शंकर को अपनी ससुराल का रास्ता भी दिखा दिया। लेकिन तीन दिन तक वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। बाद में संदीप पत्नी को हापुड़ ले आया। बदमाशों ने कम पैसे मिलने का हवाला देकर हत्या करने से इंकार कर दिया। इसके बाद संदीप ने लेखपाल ससुर के घर लूटपाट की कहानी लिखी। संदीप ने ही अपने साले मोनू का नाम बताया था।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक इसके बाद बदमाश शादी का कार्ड देने के बहाने से मोनू को आवाज लगाकर घर में घुस गए और कमरे से जेवरात, 21 हजार की नगदी और सीसीटीवी कैमरों की स्टोरेज डीवीआर को लूट ले गए थे। बदमाश दो बाइकों से गजरौला पहुंचे थे। लूटे हुए पैसों को इन चारों ने आपस में बांट लिया था। फिलहाल संदीप अपनी पत्नी की हत्या कराने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले रविवार को गजरौला और क्राइम ब्रांच पुलिस ने हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रवि और शंकर को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर रवि के घर से लूटे हुए जेवर और डीवीआर बरामद हुआ। वारदात से पर्दा उठने के बाद गजरौला पुलिस ने लेखपाल के दामाद संदीप और उसके कंपाउंडर यश को गिरफ्तार कर लिया। अभी पुलिस को अन्य दो आरोपियों की तलाश है। खुलासा करने में इंस्पेक्टर नीरज कुमार, स्वाट टीम प्रभारी मोहित चौधरी, एसआई प्रमोद कुमार पाठक, सिपाही विजय शर्मा, अनिल कुमार, गौरव शर्मा, योगेश तोमर, मोनू कुमार, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रवि और शंकर की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
अमरोहा। लूट के मामले में धौलाना पुलिस ने रवि और शंकर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने गजरौला में लेखपाल के घर लूट की घटना को भी स्वीकार कर लिया। इसके बाद गजरौला पुलिस ने लेखपाल के दमाद और उसके कंपाउंडर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed