{"_id":"5c2bd238bdec2256f2026da5","slug":"71546375736-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील पत्थर पर पिसा गया था गंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सील पत्थर पर पिसा गया था गंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा।
छापामारी के दौरान बरामद बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स में मिलाए गए गंधक को सईद के घर में पीसा गया था। गंधक को सईद ने घर के सिल-पत्थर पर पीसा था। इसके बाद सईद ने इसे एक परात (तसला) में छिपाकर रख दिया था। जिसे खाद बताया गया था।
26 दिसंबर के तड़के एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने अमरोहा में चार ठिकानों पर छापा मारा था। शहर के दो मोहल्ले और सैदपुर इम्मा में चली करीब दस घंटे की कार्रवाई में टीम ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही पिस्टल, तमंचे, कारतूस और बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स बरामद किया गया था। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आरडीएक्स में मिलाया गया गंधक सईद ने अपने घर में पीसा था। इसके लिए सईद ने घर में मसाला पीसने के लिए रखे सिल-पत्थर का इस्तेमाल किया था। रिमांड पर लेने के बाद ये बातें सामने आने पर टीम ने इनकी बरामदगी के लिए सैदपुर इम्मा में छापा मारा।