{"_id":"5c5f3852bdec2256b807fc3e","slug":"51549744210-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के राहुल का निकला हाईवे पर मिला अधजला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के राहुल का निकला हाईवे पर मिला अधजला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बीस जनवरी को रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला अधजला शव दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी शाहदरा निवासी राहुल का निकला। राहुल ट्रक चालक था। उसकी हत्या ट्रक लूट के उद्देश्य से दो दोस्तों ने मिलकर की थी। दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूटा ट्रक मैनपुरी से बरामद हुआ। हत्यारोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल की। हत्या दिल्ली के ढोला कुंआ पर की गई थी।
एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि अधजला शव मिलने के बाद युवक की शिनाख्त करने के उद्देश्य से दिल्ली समेत तमाम पुलिस स्टेशनों में फोटो भेजे गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार को दिल्ली के खजूरी खास सब इंस्पेक्टर विपिन तेबतिया फिरोजाबाद निवासी गुलाम वारिस को लेकर पहुंचे। जो फिलहॉल दिल्ली में रहता था। एसपी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की, वहां से सबूत जुटाए। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि मरने वाला युवक दिल्ली के ए-43 झिलमिल कॉलोनी शहादरा निवासी राहुल है, जो दस टायर ट्रक चालक है। राहुल की अन्य ट्रक चालक गुलाम वारिस और फिरोज से दोस्ती थी। 19 जनवरी की रात तीनों एक साथ राहुल के ट्रक में थे। ट्रक गुलाम वारिस चला रहा था। गुफरान और गुलाम वारिस का ट्रक लूटने का इरादा था। लिहाजा राहुल के सो जाने पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गला भी घोंटा गया। इसके बाद शव को लिहाफ-गद्दे में लपेटकर रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे जला दिया था। आरोपियों की निशानदेई पर दिल्ली पुलिस ने ट्रक भी बरामद कर लिया है।