फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   एनआईए की दस्तक से बढ़ गई लोगों की धड़कने

एनआईए की दस्तक से बढ़ गई लोगों की धड़कने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एनआईए की दस्तक से बढ़ गई लोगों की धड़कने
अमरोहा।
विज्ञापन

एनआईए की छापेमारी से शहरवासियों की धड़कन बढ़ गई। अब कौन निशाने पर है। किसे हिरासत में लिया जाएगा। इसको लेकर लोग हलकान रहे। प्रभावशाली लोगों को अवगत कराया। हालांकि मामला उच्च स्तर का होने से लोग ने कयास नहीं लगा सके। बस यही कहते सुने गए। देखते हैं पता कर रहा हूं। यही अल्फाज रहा।
नए साल की खुशियां मनाने के लिए सोमवार को मोहल्लों में तैयारी चल रही थी। रात 10 बजे अचानक जानकारी मिली कि एनआईए की टीम जिले में पहुंच गई है। यह सुनते की लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ गई। टीम कहा हैं किस जगह पर छापा मारेगी। इसको लेकर एक दूसरे को फोन किए। मामला बेहद गोपनीय होने से कोई कुछ भी कहने से कतराता रहा। बिस्तर पर करवट बदलते हुए रात कटी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह छह बजे लग्जरी वाहनों का काफिला बिजनौर रोड से गुजरा। उस वक्त मोहल्लों से मार्निंग वाक के लिए लोग निकले थे। इसी बीच गुजर रहे वाहनों की रफ्तार देख लोगों का दिल घबरा गया। कुछ देर में यह बात पूरे जिले में फैल गई। इसके बाद मीडिया वालों का हुुजूम सैदपुर इम्मा गांव में पहुंचा। हालांकि टीम ने सभी के साथ सख्ती बरती। किसी को करीब नहीं आने दिया। शहर और देहात के विभिन्न इलाकों के लोगों ने एक दूसरे को फोन कर कार्रवाई के बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई बेहद गोपनीय होने से किसी को कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed