{"_id":"5c25392cbdec22571e0f8f60","slug":"51545943340-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें कुछ नहीं पता, मेहनत मजदूरी करने वाले हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमें कुछ नहीं पता, मेहनत मजदूरी करने वाले हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। सैदपुर इम्मा में एनआईए और एटीएस के संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी सईद और रईस के बाकी तीन भाइयों को उनके चाचा के घर में बंद कर दिया था। कुछ देर बाद मौका पाकर तीनों भाई चाचा के घर से भाग निकले। टीम के जाने के बाद दोपहर दो बजे तीनों भाई घर पहुंचे।
पकड़े गए संदिग्ध आतंकी सईद और रईस के बड़े भाई सफीक का कहना है कि भाइयों ने क्या किया उसे कुछ नहीं पता। मेहनत मजदूरी कर परिवार को गुजारा करते हैं। एनआईए के कार्रवाई के बारे में बताया कि टीम ने उसे मारपीट कर अनीस और इद्रीश के साथ बगल में रहने वाला चाचा वहीद और शरीफ के घर में बंद कर दिया था। इसके बाद टीम पूरे घर की तलाशी लेती रही। कमरों के दरवाजे तोड़ दिए गए। सईद को हथकड़ी डालकर ले गए। इस बीच मौका मिलने पर तीनों भाई चाचा के घर से जान बचाकर भाग निकले। दोपहर में टीम के जाने के बाद तीनों भाई घर पहुंचे।
सफीक का दावा टीम जैक ले गई
अमरोहा। सफीक का दावा है कि टीम उसके घर पर करीब दस घंटे तक रही। जांच पड़ताल की। टीम उसके घर से एक एयर जैक ले गई है। जो एक भट्ठे की ट्रैक्टर ट्राली का था। ये खराब था दुकान पर बनने के लिए आया था।