फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   परजिनों ने आठ पर लगाया हत्या का आरोप

परजिनों ने आठ पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 18 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
परजिनों ने आठ पर लगाया हत्या का आरोप
हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव वहांपुर में शुक्रवार रात नौ बजे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर जंगल में पेड़ से लटके मिले 38 वर्षीय युवक के शव की मौत के मामले में परिजनों ने गांव के ही आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। जबकि पुलिस को कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरीश के मुताबिक शुक्रवार देरशाम को परिवार के लोग घर पर ही थे। इसी बीच गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग घर में घुस गए और अशोक (38) को जबरदस्ती अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

परिवार के लोग मामला जान पाते इतने में बहुत देर हो चुकी थी। थोड़ी देर बाद ही अशोक की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर जंगल में एक ट्यूबवैल के पास कलुआ के खेत में पिलखन के पेड़ से अशोक का शव लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया था। परिजनों ने गांव के आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने शनिवार देरशाम तक भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सैदनगली थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा हत्या की तहरीर दी गई है। कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में बारीकी से छानबीन की जा रही है।

यह भी हो सकता है रंजिश का कारण
हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव वहांपुर में जंगल में पेड़ से लटके मिले अशोक के शव के बाद परिजनों का यह भी कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले अशोक का चचेरा भाई और गांव की एक लड़की दोनों प्रेम प्रसंग में गांव से चले गए थे। लेकिन वह आज तक वापिस नहीं आए। बताते हैं कि उन्होंने शादी कर ली है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है कि वह लड़की उनके की परिवार की थी। तभी से वह लोग रंजिश मानते थे। कई बार मारने की खुलेआम धमकी भी दी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed