{"_id":"5c64829bbdec2259e364ede8","slug":"41550090907-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग अलग हादसों में एक घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव कुरमीपुर निवासी बाबूराम (69) किसी काम से गजरौला क्षेत्र के गांव आए थे। गजरौला में भानपुर फाटक के पास किसी वाहन को रुकने के लिए हाथ से इशारा कर रहे थे। इस दौरान हाईवे की ओर से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु सीएचसी लाया गया, वहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे मामले में कुछ व्यापारी जुगाड़ में दो भैसों को लादकर गजरौला में कुमराला चौकी के पास लगने वाले पशु बाजार में जा रहे थे। चौपला चौकी के पास जुगाड़ में दोनों भैंसें आपस में लड़ने लगीं। जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। जुगाड़ पलटने से मौके पर भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और भैंसें भी सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।