{"_id":"5b5e0fac4f1c1b1e308b7ae2","slug":"41532891052-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुरा में एक ग्रामीण का शव रविवार की सुबह घर के कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि ग्रामीण शराब पीने का आदी था।
गांव मलंगपुरा निवासी एक ग्रामीण उम्र 35 साल का शव रविवार की सुबह घर के ही एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव लटका देखा तो उसे नीचे उतारा। ग्रामीण की मौत की जानकारी होने पर अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने आननफानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर गांव में पुलिस भी पहुंची। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।