फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अवैध शस्त्र फैक्ट्री कर पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अवैध शस्त्र फैक्ट्री कर पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्ट्री कर पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
अमरोहा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देहात थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध तमंचा और उपकरण बरामद किए। साथ ही मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक इन अवैध हथियारों से लोकसभा चुनाव में अराजकता फैलाने की मंशा थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यलय में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी किरनपाल सिंह, एसआई लवनीश कुमार, कांस्टेबल ग्रिरीश बाबू, रामकुमार और सुखवंत सिंह गश्त पर थे। तभी उन्होंने रायपुर कलां गांव को जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े मकान के पीछे खेत में मच्छरट्टा नगर कोतवाली के मोहल्ला निवासी अनवर, मोहल्ला पचदरा नौबतखाना निवासी फैजल और मोहल्ला गुजरी बाजार निवासी गुलफाम को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके कब्जे से 1 पिस्टल देशी 32 बोर, 5 तंमचे देशी 315 बोर, 1 अधबना तमंचा और अधबनी बॉडी और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। छह जिंदा और खोखा कारतूस भी मिले। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपियों को आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed