{"_id":"5c4238bfbdec2273a92484cf","slug":"201547843775-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए - छह से अधिक युवक एनआईए की रडार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरोहा। आईएस के नए मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद एनआईए की रडार पर जनपद के छह से अधिक युवक हैं। ये सभी युवक संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के संपर्क में थे। एनआईए इन युवकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। एनआईए इन युवकों से पूछताछ कर सकती है। इन्हें दिल्ली बुला सकती है।
विज्ञापन
26 दिसंबर को एनआईए की छापेमारी में पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में साफ हुआ है कि वह आईएसआईएस के माड्यूल पर काम कर रहे आतंकी संगठन हरकत-उल हर्ब-ए-इस्लाम के संपर्क में थे। इसका सरगना अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल था। मॉड्यूल का कनेक्शन मध्यप्रदेश और जम्मू काश्मीर से भी है। एनआईए और एटीएस आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी है। गुरुवार को भी एनआईए ने अमरोहा समेत कई जिलों में छापेमारी की थी। संदिग्ध आतंकियों के करीबी हों या फिर उन्हें सामान बेचने वाले दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अमरोहा से पकड़े गए चारों संदिग्धों के संपर्क में रहे करीब छह से अधिक युवक एनआईए की रडार पर हैं। यह सभी संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के संपर्क में थे। बताया यह भी जा रहा है कि एनआईए के निर्देश पर स्थानीय खुफिया तंत्र इन सभी युवकों को नजर रखे हुए है। इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एनआईए ने मुफ्ती सुहैल और मुफ्ती शाकिब के करीबी गुफरान को भी तेरह दिन की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। इससे साफ है कि एनआईए कभी भी संदिग्धों के संपर्क में रहे इन युवकों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।