{"_id":"5b6c96994f1c1b31388b5b2b","slug":"201533843097-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। एक मुहल्ले में रहने वाली नाबालिग के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी। युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जेल भेज दिया है।
घटना छह अगस्त की है। नगर के एक मुहल्ला में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। वारदात के समय परिजन खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाला देवराज घर में घुस आया। उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। डरी सहमी लड़की को किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी मां को दी। परिजनों को जब इसके बारे में पता लगा तो उनके पांव तले जमीन निकल गई। बृहस्पतिवार को पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।