फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दबंगों ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा

दबंगों ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा

Fri, 03 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा
कुआखेड़ा। बच्चों के विवाद में दबंगों ने विधवा व उसकी दो बहुओं को बेरहमी से पीटा। विधवा का कसूर इतना था कि विवाद की शिकायत करने थाने जा रही थी। गांव निवासी मरहूम शौकत के पोतों का पड़ोसी नासिर, साबिर आदि के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। पड़ोसियों ने बीचबचाव करा दिया था। आरोप है कि बीचबचाव के बाद नासिर व साबिर आदि ने घर में घुसकर मारपीट की। शौकत की बेवा चंदो व अपनी बहुओं को लेकर इसकी शिकायत करने थाने जा रही थी। नासिर व साबिर आदि को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मेन अड्डे पर तीनों को घेर लिया। दबंगों ने तीनों को बेरहमी से पीटा। उनको नीचे गिराकर पीटा गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह उनको बचाया। जाते जाते आरोपियों ने शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। शौकत के दोनों लड़के दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed