{"_id":"5b47b6a74f1c1b0d278b6085","slug":"191531426471-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में बार बालाएं लगा रही हैं ठुमके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनी में बार बालाएं लगा रही हैं ठुमके
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के रामलीला मैदान पर चली विकास प्रदर्शनी में नर्तकियों द्वारा किए जाने वाले फूहड़ नृत्य संबंधी कार्यक्रमों से लोगों में रोष है। आरोप है कि नर्तकियां कई बार अश्लीलता की सीमा भी लांघ रही हैं। आरोप यह भी है कि कुछ पुलिस वाले भी कार्रवाई की जगहइन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते देखे जा रहे हैं। कई बार दर्शकों में आगे बैठने को लेकर झगड़े भी हो रहे हैं। फूहड़ डांस की वजह से महिलाओं का प्रदर्शनी में जाना दूभर हो गया है। मामले की जानकारी देने पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।
रामलीला मैदान में चल रही प्रदर्शनी में नर्तकियां अश्लीलता को लांघने वाले ठुमके लगा रही हैं। पुलिस-प्रशासन से लेकर इसकी जानकारी है लेकिन कोई कार्रवाई को तैयार नहीं है। कुछ साल पहले प्रदर्शनी में आई डांस पार्टी में इसी मुद्दे पर एक हत्या भी हो चुकी है। तबसे यहां डांस पार्टी पर रोक लग गई थी। लेकिन इस बार नर्तकियों को बुलाया गया है। नियम कायदे को ताक पर रखकर रात एक बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। थाना धनौरा के प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है कि प्रदर्शनी में डांस पार्टी का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। डांस पार्टी चलने की बात संज्ञान में नहीं है।
प्रदर्शनी में डांस पार्टी की अनुमति नहीं दी गई है। यदि डांस पार्टी चलती पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अनुमति रदद की जाएगी। संजय कुमार, उपजिलाधिकारी, धनौरा