{"_id":"5bfc4bb8bdec2241b2772fb2","slug":"181543261112-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ गला दबाकर मारने के प्रयास, दहेज के लिए मारपीट की तहरीर दी है। तहरीर में देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी नौ माह पूर्व गजरौला में हुई थी। आरोप है कि शादी में गाड़ी, नकदी व अन्य दहेज का सामान दिया था। शादी के कुछ समय बाद से पति, अन्य ससुराल वाले दहेज में नकदी की मांग करने लगे।
दहेज लाने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीस अक्टूबर को देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना बताने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, इसके बाद आरोपियों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयस किया। किसी तरह छूट कर घर से निकली तथा पड़ोसियों के फोन से मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता का मेडीकल कराया है।
आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता ने दहेज के लिए मारने के प्रयास, मारपीट की तहरीर दी है। उसका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।