फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   प्रेमिका के संग गंगा में डूबे युवक का शव मिला

प्रेमिका के संग गंगा में डूबे युवक का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के संग गंगा में डूबे युवक का शव मिला
हसनपुर। ब्रजघाट पुल से तीन दिन पूर्व प्रेमिका संग गंगा में डूबे युवक का शव दियावली के सामने गंगा में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मालूम रहे कि प्रेमिका को गोताखोरों ने मौके पर ही बचा लिया था। जबकि युवक का सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि बुधवार रात करीब आठ बजे एक युवक ने जान देने के लिए प्रेमिका के साथ ब्रजघाट पुल से गंगा में छलांग लगाई थी। इस दौरान गोताखोरों ने महिला को तो बचा लिया था। महिला ने बताया था कि युवक के घरवाले शादी से खफा हैं। इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया था। बताते हैं कि महिला तीन बच्चों की मां है। तीन दिन बाद शनिवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव दियावली के सामने गंगा किनारे एक शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव मिलने की सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त 26 वर्षीय आशीष निवासी गांव गुलावटी जनपद बुलंदशहर के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रजघाट पुल से प्रेमिका संग गंगा में कूदे युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed