{"_id":"5c437feebdec224ba94b60c0","slug":"171547927534-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई करने गए किसान की खेत पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई करने गए किसान की खेत पर मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/रजबपुर। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर के किसान की शनिवार की सुबह खेत पर लाश मिली। वह शुक्रवार की देर शाम फसल की सिंचाई करने खेत पर गया था। लेकिन रात में घर नहीं लौटा। किसान की लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी मोहन सिंह स्कूल बस चलाते हैं। 11 वर्ष पहले पत्नी की मौत हो गई थी। परिवार में इकलौता बेटा मंजीत (27) उसकी पत्नी रीना और बेटा अंशपाल हैं। रोज की तरह शुक्रवार को साढे़ तीन बजे महाराजा अग्रसेन कालेज में बस खड़ी कर अपने पिता के साथ घर गया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी रीना और बच्चे के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां से मंजीत ने अपनी पत्नी रीना को घर भेज दिया और खुद दूसरे खेत पर फसल की सिंचाई करने चला गया। परिजनों के मुताबिक मंजीत ने पहले फसल में खाद बिखेरा और फिर ट्यूबवेल चलाने लगा। देर रात वह ट्यूबवेल बंद कर घर लौटने वाला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह मंजीत का शव सिंचाई हुए खेत में पड़ा मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता मोहन सिंह ने रंजिशन हत्या करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना स्थल पर फावड़ा और मोबाइल बरामद
अमरोहा। मंजीत की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ताल के दौरान फावड़ा और मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल मंजीत का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जांच में जुट गई है।