फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 हजार रुपए लेकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

50 हजार रुपए लेकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

Sat, 07 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
50 हजार रुपए लेकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा
मंडी धनौरा। रुपये से भरा बैग लूटकर भाग रहे एक बदमाश को एक ग्रामीण ने अन्य लोगों की मदद से पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एक महीने पहले एक शिक्षक की बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये से भरा बैग निकालने की घटना का अंदेशा भी इन बदमाशों पर जताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अहरौला माफी निवासी देशराज ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों को बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रखने के बाद देशराज एक दुकान पर रूका। इसी बीच बैंक से ही पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने डिग्गी में रखा बैग निकाल लिया और बाइक पर बैठकर भागने लगे। बैग निकालते हुए देशराज ने देख कर शोर मचा दिया। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। कलाली चुंगी के निकट पीछे बैठे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया, जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एक माह पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था
मंडी धनौरा। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित सिंडीकेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर ला रहे शिक्षक से नोटों से भरा बैग निकालने की घटना का शक पकड़े गए बदमाश व उसके फरार साथी पर जा रहा है। लगभग एक माह पहले नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज में तैनात शिक्षक पवन त्यागी का एक लाख रुपये से भरा बैग इसी तरह डिग्गी से गायब कर दिया था। शुक्रवार को भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गैंग का हाथ है। पुलिस पकड़े गए बदमाश के माध्यम से अन्य बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed