फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हड़ताल पर गए श्रमिकों के नेता पर मारपीट का आरोप

हड़ताल पर गए श्रमिकों के नेता पर मारपीट का आरोप

Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर गए श्रमिकों के नेता पर मारपीट का आरोप
गजरौला। एएसपी कंपनी के ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने श्रमिक संगठन के नेता का शांति भंग में चालान कर दिया। उधर श्रमिकों ने अपने नेता को निर्दोष बताते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित किया।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी कंपनी के एक ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें सतेंद्र यादव पर मारपीट का आरोप लगाया गया। पुलिस ने सतेंद्र यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी भी थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सतेंद्र कुमार उनके श्रमिक संगठन का मुख्य व्यक्ति है। वे सभी लोग अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। बताया कि श्रमिक नेता पर झूठे आरोप लगाए हैं। उधर कंपनी के अधिकारी भी थाने में डटे रहे। जिन्होंने श्रमिक नेता को बाहरी आदमी करार दिया। अधिकारियों का कहना था कि सतेंद्र यादव उनके यहां काम नहीं करता है। वहीं श्रमिकों ने डीएम को पत्र प्रेषित कर श्रमिक कानून का उल्लघंन करने की शिकायत की। पत्र प्रेषित करने वालों में निरंकार गौड़, विपिन कुमार शर्मा, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed