{"_id":"5d0949dd8ebc3e2ad96e17f5","slug":"156088980717-jpnagar-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के मोहल्ला बड़ा बाजार में मंगलवार की शाम स्कूल प्रबंधक की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रबंधक की खून से लथपथ लाश घर में मिली। प्रबंधक की हाथ की नस भी काटी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बीच शहर सरेशाम हत्या से लोगों में सनसनी फैल गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार कूचा खत्रियान गली नंबर एक निवासी आयुष टंडन (35) खत्री कन्या पाठशाला मंडी चोब के प्रबंधक थे। पत्नी गुंजन सात साल से बेटी के साथ मायके में रहती हैं। आयुष घर पर चाचा गणेश के साथ रहते थे। मंगलवार शाम छह बजे के करीब लाइनमैन सोनू आयुष के घर पहुंचा। सोनू के मुताबिक घर का गेट खुला था। लाइटें बंद थी। एक कमरे में टीवी चल रहा था। वहीं बैठक की लाइट जलती मिली। जहां खून से लथपथ आयुष की लाश फर्श पर पड़ी थी। आयुष की गला रेता गया था। साथ ही उसकी दाहिने हाथ की नस भी काटी गई थी। आयुष की लाश देखकर सोनू की चीख निकल आई। उसने इसकी सूचना मोहल्ले वालों को दी। घटना की जानकारी होने पर एएसपी बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।