फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दरोगा समेत दो घायल

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दरोगा समेत दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दरोगा समेत दो घायल
रूखालू (अमरोहा)। अभियान के तहत रूखालू गांव में हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। दोबारा दबिश देने पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ा। हिस्ट्रीशीटर समेत छह उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पथराव में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत 15 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जनपद पुलिस ने वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी और सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया था। अभियान के तहत हसनपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के गांव रूखालू पहुंची। यहां हिस्ट्रीशीटर विनोद, मुकेश और बदमाश पिरथी सिंह की तलाशी शुरू कर दी। तभी हिस्ट्रीशीटर विनोद भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में दरोगा बालेंद्र सिंह और सिपाही हर्षित घायल हो गए। हर्षित को गंभीर हालत में टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के बीच घिरी पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस पर पथराव की खबर फैलते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में जनपद के कई थानों की पुलिस ने गांव में दोबारा से दबिश दी। उपद्रवी ग्रामीणों पर जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर विनोद और उसकी भाभी समेत छह उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। विनोद चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। हसनपुर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान के तहत चेकिंग करने के लिए गई थी। रूखालु गांव में हिस्ट्रीशीटर भाइयों का परिवार है। जिसने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हिस्ट्रीशीटर विनोद समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 15 लोगों नामजद समेत 60 उपद्रवियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर किया मामला दर्ज
रूखालू। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस पर पथराव, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, गाली गलौच और जानलेवा हमले में तीनों सगे भाई हिस्ट्रीशीटर मुकेश, विनोद और सक्रिय बदमाश पिरथी के अलावा परिथी की पत्नी कल्लू, मुकेश की पत्नी संतोष के अलावा मुंशी, धर्मवीर, अशोक, नरेश, सर्वेश, प्रह्लाद, मुंशी और प्रभु को नामजद किया है। इसके अलावा 60 अज्ञात पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed