फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   विद्यार्थी परिषद के पूर्व नेता का खून से लथपथ शव मिला

विद्यार्थी परिषद के पूर्व नेता का खून से लथपथ शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के पूर्व नेता का खून से लथपथ शव मिला
गजरौला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर संयोजक का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ में तमंचा लगा था। कनपटी पर गोली लगने का निशान है। मृतक के पिता होमगार्ड हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है। लेकिन हत्या के पहलू पर भी तफ्तीश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी बलवीर सिंह थाने में होमगार्ड हैं। उनका बीस वर्षीय बेटा रोहित सैनी चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। वह चार दिन पहले ही गांव आया था। गुरुवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं पहुंचा। काफी तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। शुक्रवार सुबह अपने ही खेत की मेड़ पर रोहित का खून से लथपथ शव उल्टी हालत में पड़ा मिला। शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव कब्जे में कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की कनपटी पर गोली जैसा घाव है। उसके हाथ में तमंचा मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन परिजन आत्महत्या जैसे किसी कारण से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है। हत्या के बिंदुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


रातभर फोन पर जाती रही घंटी
गजरौला। मृतक रोहित के फोन पर रातभर घंटी जाती रही। परिजनों ने बताया कि रोहित गुरुवार रात करीब आठ बजे से गायब था। लेकिन जब देररात तक भी घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर कॉल की। लगातार घंटी जाती रही। लेकिन फोन उठ नहीं सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह को शव मिल पाया। बताते हैं कि रोहित पॉलीटेक्निक करने के बाद चंडीगढ़ की कंपनी में नौकरी कर रहा था। रोहित चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभाविप ने भी जताई संवेदना
गजरौला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री विपिन सागर ने बताया कि रोहित सैनी विद्यार्थी परिषद का गजरौला नगर संयोजक रहा है। उसकी मौत से गहरा दुख पहुंचा है। विद्यार्थी परिषद के सदस्यों में उसकी मौत से शोक व्याप्त है। संगठन में रहते हुए उसने पूरी लगन से काम किया। नौकरी के चलते वह बाहर गया था। उन्होंने कहा कि वह मजबूत कार्यकर्ता था। आत्महत्या करने की बात गले नहीं उतरती। पुलिस इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच करे। सभी पहलुओं को देखे। सही तौर पर घटना का खुलासा किया जाए।


- युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। तमंचा उसके हाथ में लगा हुआ मिला। वहां बीयर की खाली बोतल भी मिली। फिर भी जांच के लिए तमंचे पर से फिंगर प्रिंट कराए जाएंगे।
- नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed