{"_id":"5cf18836bdec2207626c56e8","slug":"15593329642-jpnagar-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन की कपलिंग में आकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंजन की कपलिंग में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। छह दिन पहले खेत पर सिंचाई करते समय इंजन की कपलिंग में आकर गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के लकड़हट गांव की है। यहीं के रहने वाले बलवंत पेशे से किसान हैं। वह बीमारी से ग्रस्त हैं। उनके परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा पांच बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक 25 मई को सावित्री खेत पर इंजन से सिंचाई कर रही थीं। इस दौरान उनकी साड़ी इंजन की कपलिंग में फंस गई। कपलिंग में सिर लगने से वह लहूलुहान हो गईं। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिविल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
हाथ पीले करने से पहले चल बसी मां
अमरोहा। पति बलवंत के बीमार होने के बाद से घर की सारी जिम्मेदारी सावित्री के कंधों पर थी। उनके पांच बच्चे हैं। इसमें चार बेटी और एक बेटा हैं। उनकी बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि दो बेटियों की शादी 16 जून की तय हुई थी। बरात आनी थी, इसलिए घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन हादसे ने सावित्री की जान ले ली। बेटियों के हाथ पीले करने से पहले उसकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।