{"_id":"5ccdf9e6bdec220764027a56","slug":"151557002726-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। महेशरा रेलवे स्टेशन के फाटक के पास शंटिंग बॉक्स में आई कमी को दूर करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी नरेश सैनी (30) रेलवे में टोकन पोटर के पद पर महेशरा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। शनिवार की शाम नरेश सैनी अपनी ड्यूटी पर थे। इस दौरान फाटक के पास शंटिंग बॉक्स में खराबी की सूचना मिली। नरेश सैनी उसे ठीक करने पहुंच गए। इस दौरान ऊना हिमाचल एक्सप्रेस अप लाइन पर आ गई। उसी ट्रैक पर नरेश सैनी काम कर रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से नरेश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक नरेश सैनी के पिता भी रेलवे में कर्मचारी थे। दो वर्ष पूर्व नरेश अपने पिता के स्थान पर नौकरी में लगे थे। मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।