{"_id":"5c7eda36bdec22141454713c","slug":"151551817270-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नगर के पुराना डाकघर मोहल्ला निवासी छात्रा ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा नगर के पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। मंगलवार को छात्रा का कैमिस्ट्री का पेपर था। अर्धवार्षिक परीक्षा में नंबर कम आए थे। मंगलवार की सुबह मां ने छात्रा को नींद से जगाकर पढ़ने के लिए कहा साथ ही लापरवाही करने पर कम नंबर आने की बात कहते हुए डांट दिया। इस बात को लेकर छात्रा ने स्वयं को अपमानित महसूस किया। अपनी छोटी बहन को दूसरे कमरे में भेजकर स्वयं कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। थोड़ी देर के बाद मां ने आकर देखा, तो चीख निकल गई। आनन फानन में परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। छात्रा की मौत से कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने छात्रा की मौत से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।