{"_id":"5c65d173bdec2273783030a4","slug":"151550176627-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं पूजन स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदायों में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुआं पूजन स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदायों में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव बसैली में कुआं पूजन स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर दूसरे समुदाय पर निर्माण में व्यवधान डालने और बिना अनुमति के गांव में धर्मस्थल के निर्माण कराने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
क्षेत्र के गांव बसैली में पुराने कुएं का स्थान है। इस स्थान पर एक समुदाय कुआं पूजन व होली पूजन करता है। बुधवार को एक समुदाय के लोग वहां निर्माण कराने के लिए साफ सफाई करा रहे थे। दूसरे समुदाय ने उस स्थान को ग्राम समाज की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। निर्माण कार्य रुकने से आक्रोशित ग्रामीण संजीव कुमार, वीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जुगल किशोर, रमेश कुमार, कमल सिंह, अक्षय कुमार, सूरजमल, रूप सिंह, संतोष कुमार, अनिल कुमार, मोनित, रघुवीर, विनीत, लोकेश, मनोज, सुखचैन, विनोद सहित सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे गए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में दूसरे समुदाय के लोगों पर गांव में बिना अनुमति के दो मस्जिदों का निर्माण कराने व उनके कुआं पूजन स्थल पर रुकावट डालने का आरोप लगाया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कुआं पूजन स्थल पर निर्माण के लिए दूसरे समुदाय ने स्वीकृति दे दी है।