फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   स्कूटी छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार

स्कूटी छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार

Mon, 02 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार
मंडी धनौरा। बीते 14 जून को गजरौला क्षेत्र से स्कूटी लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना के समय जब इस बदमाश को ग्राम पत्थरकुटी निवासी अरविंद ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। बदमाश के दूसरे साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़ा गया बदमाश गांव चुचैला कलां निवासी मशकूर है और इसके फरार साथी का नाम शमशाद निवासी ग्राम मिलक अख्तियारपुर थाना धनौरा है। पकड़े गए बदमाश पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को शनिवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश रामगंगा पोषक नहर के पुल पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। मशकूर ने स्कूटी लूटने और अरविंद को गोली मारने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मशकूर को अदालत में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि मशकूर पर विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट आदि के कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed