फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   लापता शिक्षक का रक्तरंजित शव पेड़ से लटका मिला

लापता शिक्षक का रक्तरंजित शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
लापता शिक्षक का रक्तरंजित शव पेड़ से लटका मिला
हत्या की धाराओं में नहीं दर्ज किया मुकदमा, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा।
हत्या कर पेड़ पर शव लटकाए जाने के मामले में पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज करके मामले से पल्ला झाड़ लिया है। हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की जरूरत नहीं समझी। जबकि मौका-ए-वारदात के हालात पूरी तरह से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज न होने से पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लग रहा है। बताया जाता है कि हत्यारोपियों में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी है जो पहले यहां तैनात रह चुका है। उसकी फिलहाल तैनाती भी नहीं खोली जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा निवासी संतोष यादव निकटवर्ती गांव कमेलपुर के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार की सुबह वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही परिजन शिक्षक की लगातार खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की सुबह 11 बजे शिक्षक का भाई यशवीर यादव, जो उपजिलाधिकारी धनौरा की जीप चालक है, को शिक्षक का खून से सना शव पेड़ से लटका मिला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ ने शव को नीचे उतारा। शिक्षक संतोष की शर्ट को ही फंदा बनाया गया था। शिक्षक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस को घटनास्थल के पास से ही खून से सनी दरांत मिल गई है। मृतक के भाई की ओर से चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लगा रही है। लेकिन कोई कुछ भी खुलकर नहीं बोलना चाहता। जबकि पुलिस अपनी सफाई में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रही है। उसका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मुकदमें में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


कहीं भूमि विवाद में तो नहीं हुई हत्या
मंडी धनौरा। मौके पर मौजूद लोगों की बात पर यकीन किया जाएं तो ऐसा लगता है कि भूमि विवाद के चलते शिक्षक की हत्या की गई है। बताया जाता है कि शिक्षक की हत्या को लेकर शक के दायरे में आए निकटवर्ती गांव कमेलपुर के दो और पथवारी निवासी एक व्यक्ति ने एक विवादित भूमि खरीदी थी। उस भूमि का आरोपियों ने शिक्षक के नाम बैनामा करा दिया था। वहीं, उस भूमि पर काबिज एक व्यक्ति लगातार भूमि खरीदने वालों को धमका रहा था। शिक्षक के परिजनों का भी मानना है कि उनकी हत्या भूमि विवाद के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल को करनी पड़ी मशक्कत
मंडी धनौरा। विवादित भूमि में शामिल ग्राम पथवारी निवासी ग्रामीण शिक्षक की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर शिक्षक के परिजन और ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए। उन्होंने पथवारी गांव के दूसरे समुदाय के उस व्यक्ति को घेर लिया। थानाध्यक्ष ने कड़ी मशक्कत के नाम आरोपी युवक को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed