फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   घटतौली को लेकर तौल कर्मियों और किसानों में मारपीट-पथराव

घटतौली को लेकर तौल कर्मियों और किसानों में मारपीट-पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
घटतौली को लेकर तौल कर्मियों और किसानों में मारपीट-पथराव
ढबारसी (अमरोहा)। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के चकूनी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर तौल कर्मचारियों और किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। खूब लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। निजी और मिल के कांटे की तौल में सवा क्विंटल गन्ना की घटतौली को लेकर विवाद हुआ। मौके पर पहुंचे मिल कर्मचारियों से भी हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी-उझारी मार्ग पर त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित है। यहां पर चकूनी गांव निवासी पुष्पेंद्र बतौर तौल लिपिक तैनात किया हुआ है। चकूनी के किसान बलवीर का आरोप है कि वह सोमवार को गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचा था। क्रय केंद्र के कांटे पर जब गन्ना तौला गया तो गन्ने का वजन नौ क्विंटल 35 किलो आया। जबकि वह निजी धर्म कांटे पर दस क्विंटल 60 किलो गन्ने का वजन तौलकर लाया था। किसान ने तौल लिपिक को धर्म कांटे की पर्ची भी दिखाई, बावजूद इसके वह मानने को तैयार नहीं हुआ। यह देखकर अन्य किसान भी घटतौली की शिकायत करते हुए हंगामा करने लगे। तौल लिपिक ने किसान को कई घंटे तक क्रय केंद्र पर गन्ना नहीं पलटने दिया। किसी तरह मामला शांत हुआ और तौल शुरू हो सकी। तब तो मामला शांत हो गया, लेकिन मंगलवार को जब किसान बलवीर गन्ना क्रय केंद्र से अपनी पर्ची लेने गया तो लिपिक ने नौ क्विंटल 35 किलो की ही पर्ची किसान को देने की बात कही। घटतौली सवा क्विंटल की थी, लिहाजा किसान को बर्दाश्त नहीं हुई। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। घटतौली करने का आरोप लगाते हुए किसान ने उच्च अधिकारियों से बात की। चूंकि लिपिक और किसान दोनों एक ही गांव के थे। लिहाजा दोनों के परिजन क्रय केंद्र पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते लिपिक के परिजनों ने किसान और उसके भतीजे को लाठी-डंडों से पिटाना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट में कई लोगों के गुम चोटें आई हैं। वहां पर मौजूद अन्य किसानों और गन्ना क्षेत्रीय अधिकारी सिकंदर शर्मा ने बीच बचाव किया। फिलहाल देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


एक किसान सेंटर पर बगैर गन्ने के आया था। उसने कांटे पर आकर मोटर साइकिल खड़ी कर दी और घरेलू रंजिश के कारण तौल लिपिक के साथ मारपीट करने लगा। गन्ना तौल कार्य भी बाधित किया है। घटतौली का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed