फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाउस टैक्स सर्वे को गई पालिका टीम के साथ मारपीट, हंगामा

हाउस टैक्स सर्वे को गई पालिका टीम के साथ मारपीट, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स सर्वे को गई पालिका टीम के साथ मारपीट, हंगामा
गजरौला। स्वकर निर्धारण के लिए मोहल्ला आजाद नगर में गई पालिका टीम के साथ अभद्रता कर मारपीट की। आरोपी पिता पुत्र ने टीम के अभिलेख भी फाड़ दिए। इसको लेकर हंगामा हो गया। पालिका कर्मचारी एकत्र होकर थाने पहुंच गए। पालिका ईओ की ओर से आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका गजरौला में गृहकर निर्धारण के लिए सर्वे चल रहा है। ट्यूबवैल ऑपरेटर शशांत और अंकित को भी इस कार्य में लगा रहा था। दोनों कर्मचारी बुधवार की सुबह करीब दस बजे मोहल्ला आजाद नगर में सर्वे कर रहे थे। मोहल्ले में राजेश कुमार की दुकान के सर्वे के लिए कर्मचारी उनसे आवश्यक जानकारी ले रहे थे। आरोप है कि इस दौरान राजेश कुमार और उनके पुत्र ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी पिता पुत्र ने पालिका कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों के सरकारी कागज भी फाड़ दिए। सूचना मिलने पर अन्य पालिका कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। बाद में पालिका कर्मचारी एकत्र होकर थाने पहुंचे। नगर पालिका ईओ की ओर से मामले में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में कर्मचारियों से मारपीट, अभद्रता, सरकारी अभिलेख फाड़ने, सरकारी काम में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed