{"_id":"5c38f2f9bdec2273767267f9","slug":"121547236089-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रैंड के शौक पूरा करने को किराना व्यापारी के घर की थी लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रैंड के शौक पूरा करने को किराना व्यापारी के घर की थी लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मेव में किराना व्यापारी के घर हुई लूटपाट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। बदमाशों ने गर्लफ्रैंड का शौक पूरा कराने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 30 हजार की नकदी, 25 चांदी के सिक्के, जेवर और अवैध रायफल बरामद की है। पकड़े गए दोनों बदमाश पर मुरादाबाद, बिजनौर, हापुड़ और अमरेेहा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि तीसरे बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।
शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में लूटपाट का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 8 जनवरी की रात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवासी अशोक सैनी के परिवार को बंधक बनाकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना का शीघ्र खुलासा करने को सीओ मोनिका यादव व इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के निर्देशन में टीम को लगाया गया था। गुरुवार की रात टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी सीकरी गांव में ईदगाह के पास खंडहरनुमा मकानों से कुछ बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने खंडहरनुमा मकान में छापा मारकर आदमपुर के रामलीला मैदान निवासी जसवीर और हसनपुर के रूखालू निवासी विनोद को अवैध रायफल सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले आई। जहां सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने लूटपाट की घटना कबूल कर ली। एसपी के मुताबिक नगलिया मेव में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिनकी निशानदेही पर लूटे गए 27,500 रुपये, चांदी के 25 सिक्के और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश जसवीर पर बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़ और अमरोहा के विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। जबकि विनोद पर जिले के डिडौली, हसनपुर, आदमपुर और गजरौला थाने में 21 मामले दर्ज हैं। विनोद एक महीने पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया है। फिलहाल दोनों बदमाश पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांव छोड़कर गजरौला में रहते थे। एसपी के मुताबिक इन्होंने गर्लफ्रैंड और अपने शौक पूरा करने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया था।