{"_id":"5b4e53ae4f1c1b4a748b5844","slug":"121531859886-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनशन पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। दबंगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के विरोध में बीते रविवार से भूख हड़ताल पर बैठी महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि तीन दिन से कुछ भी नहीं खाने की वजह से उसका रक्तचाप व शुगर लेबल काफी कम हो गया है। वही पुलिस का दावा है कि महिला की मांग पूरी कर दी गई है।
नगर के मुहल्ला बकाबाद निवासी ममता पत्नी नेमपाल के साथ बीती 22 जून को पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग किस्म के लोगों ने घर में घुस कर मारपीट व छेड़छाड़ की थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दबंगों का साथ दिया। दबंगों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में ममता ने अपने घर के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार को दोपहर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक सुदीप गुप्ता ने बताया कि ममता का रक्तचाप व शुगर काफी कम हो गई है। उसको बुखार है। उसको ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती ममता का कहना है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होती है उसका अनशन जारी रहेगा। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि महिला की मांग पर कार्रवाई कर दी गई है और उसने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।