फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   एक घंटे तक पीलाकुंड में रहा एनआईए-एटीएस का डेरा

एक घंटे तक पीलाकुंड में रहा एनआईए-एटीएस का डेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे तक पीलाकुंड में रहा एनआईए-एटीएस का डेरा
अमरोहा।
विज्ञापन

सैदपुर इम्मा में छापेमारी के तुरंत बाद अचानक एनआईए और एटीएस की टीम पीलाकुंड गांव पहुंच गई। एनआईए और फोर्स को देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण एक-दूसरे की बगले झांकने लगे। कारण जानने को ग्रामीण उतावले नजर आए। एक ग्रामीण के साथ एक एनआईए अधिकारी गांव के भीतर एक घर में पहुंचे। इस दौरान एकाएक भारी पुलिस फोर्स एकत्र हो गया। एनआईए और एटीएस करीब एक घंटे तक पीलाकुंड गांव में डेरा जमाए रही।

मंगलवार को छह दिन बाद एनआईए और एटीएस की टीम संदिग्ध आतंकी सईद को लेकर नौगांवा सादात के गांव सैदपुर इम्मा पहुंची। यहां सईद के घर से उसकी निशानदेही पर सुबूत जुटाए और कई समान बरामद भी किए। करीब दस बजे टीम संदिग्ध सईद को लेकर नौगांवा सादात रोड स्थित पीला कुंड गांव पहुंच गई। भारी पुलिस फोर्स के साथ एनआईए और एटीएस का काफिला देख ग्रामीण दंग रह गए। गाड़ियों से उतरते ही अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। प्राथमिक विद्यालय और मंदिर के बाहर खाली पड़े मैदान में एकत्र हुए और कागजी कार्रवाई पूरी की। इस दौरान संदिग्ध आतंकी सईद कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में बैठा रहा। टीम को लीड करने वाले एनआईए अधिकारी ने गांव के अंदर एक ग्रामीण से पूछताछ की। करीब एक घंटे तक पीला कुंड गांव में एनआईए और एटीएस का डेरा रहा। जिसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अमरोहा-नौगांवा सादात पर चलने वाले राहगीर कारण जानने को जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed