फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव
गजरौला। गजरौला की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। हालांकि, मृतक की पैंट पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर थाने पहुंचे परिजनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात पर भरोसा नहीं जताया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सात बजे बगद नदी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। करीब दस बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पैंट पर सुसाइड करने का कारण और उसका नाम पता लिखा हुआ था। नाम पता की पुख्ता जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर भेज दिया। रविवार की शाम चार बजे थाने पहुंचे मृतक के बेटे अतुल चौहान और दीपक ने शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त नीरज निवासी गांव बुकलाना थाना स्याना जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई। बताया कि पिछले दस सालों से नीरज अपने परिवार के साथ गजरौला में किराए के मकान में रहता था। जोकि, कौसांबी पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड था। मृतक के बेटों ने बताया कि वह चार पांच दिन से घर नहीं आया था। जानकारी मिली थी मृतक नीरज शनिवार की शाम अपनी बहन निवासी गांव बदरखां से आया था। अब रविवार की सुबह उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि ऐसे कोई भी हालत नहीं दिखाई दे रहे कि वह आत्महत्या कर ले। परिजनों का कहना था कि ट्रेन से कटने पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। क्योंकि ट्रेन से शव की हालत ही बिगड़ जाती। औद्योगिक चौकी के इंचार्ज एसआई लोकेंद्र त्यागी ने कहा कि उसकी पैंट पर विवाद को लेकर सुसाइड करने की बात लिखी हुई थी। कौशांबी पेपर मिल वालों से बात हुई है, उनका कहना है कि उनके यहां से पंद्रह दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed