फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मां से बोला सईद, मेरे बेटे का ख्याल रखना

मां से बोला सईद, मेरे बेटे का ख्याल रखना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मां से बोला सईद, मेरे बेटे का ख्याल रखना
नौगांवा सादात।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के छह दिन बाद एनआईए और एटीएस की टीम के साथ मंगलवार को संदिग्ध आतंकी सईद गांव पहुंचा। टीम उसे काले कपड़े से मुंह ढक लेकर पहुंची थी। जाते वक्त टीम ने सईद की उसके मां-बाप और बेटे कालू से मुलाकात कराई। सईद ने मां-बाप का हालचाल जाना। मां से कहा कि मेरे बेटे का ख्याल रखना। इसके बाद टीम लेकर उसे चली गई।
26 दिसंबर की तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने सैदपुर इम्मा में छापा मारकर वेल्डर सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार कर लिया था। घर से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया था। इसके अलावा शहर के मोहल्ला मुल्लाना मुफ्ती सुहैल और पचदरा से ई-रिक्शा चालक इरशाद को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने सभी को रिमांड पर लिया है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगने पर मंगलवार सुबह एनआईए और एटीएस की टीम सईद को लेकर सैदपुर इम्मा पहुंची। सईद का मुंह काले कपड़े से ढका था। जहां टीम ने उसके घर की तलाशी ली। टीम के साथ वह घर में करीब तीन घंटे रहा। इस दौरान टीम ने उसके मुंह से कपड़ा हटा दिया। छह दिन बाद सईद को देखकर परिजनों की आंखें भर आई। पिता, मां और बेटे से मुलाकात कराई। सईद से मां-बाप का हाल जाना। जाने लगा तो मां से कहा कि मेरे बेटे का ख्याल रखना। इस दौरान सईद उसकी पत्नी से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद टीम कार में बैठा कर लेकर चलती बनी।
विज्ञापन


मेरा बेटा बेकसूर
नौगांवा सादात। संदिग्ध आतंकी सईद के पिता हबीब और उसकी मां मुस्तरिया ने एनआईए के अफसरों से कहा कि साहब मेरा बेटा बेकसूर है। इसने कोई जुर्म नहीं किया है। जिस पर अफसरों ने कहा कि अगर आपका बेटा बेकसूर है तो बाइज्जत छूटकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed