फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट में पुलिस खाली हाथ

परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट में पुलिस खाली हाथ

Tue, 10 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट में पुलिस खाली हाथ
गजरौला। नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के पास शनिवार रात शेरा पंजाब ढाबा मालिक के घर से लूटपाट के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल निवासी भरत सिंह का हाईवे किनारे शेर-ए-पंजाब के नाम से ढाबा है। ढाबे के पीछे उनका मकान बना हुआ है। शनिवार रात तीन चार नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेत पांच लाख का माल लूट लिया था। सीओ मोनिका यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ नही पाई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed