फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

लॉकडाउन के 30 दिन: लूट-डकैती की वारदातों पर विराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा। कोरोना वायरस महामारी को रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के तीस दिन में जनपद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर अलग-अलग थाना पुलिस ने 331 एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें 1676 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। इसके शांतिभंग के 586 आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने पांच कोटेदारों के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने सड़कों पर फर्राटे भरते 481 वाहनों को सीज कर दिया। यह सभी वाहन न्यायालय के आदेश पर छूटेंगे। जबकि पुलिस ने 18 हजार 587 वाहनों का चालान कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने 7 लाख 86 हजार 400 रुपये का शमन शुल्क वसूला है। यह रुपये सरकार के राजकोष में जमा किया गया है। वही लॉक डाउन के चलते मारपीट, सड़क हादसे, चोरी, हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लग गया है। मारपीट की घटनाएं शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हुई हैं। दो दिन पूर्व दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सबसे ज्यादा एफआईआर लॉकडाउन के उल्लंघन में दर्ज हुई है। पिछले एक महीने में लूट और डकैती की एक भी घटना नहीं हुई है। मारपीट, सड़क हादसे, चोरी, हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लग गया है। करीब बीस मामले मारपीट के दर्ज हुए है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। एक हत्या गजरौला में हुई है, जिसका अनावरण कर दिया गया है। दुष्कर्म के मामले में वीडियो वायरल होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

- डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
दुष्कर्म---------3
हत्या------------1
छेड़छाड़----------1
चोरी-------------2
मारपीट---------20
सड़क हादसे में मौत-----------2
-----------------------------------------------
थाना---------एफआईआर----गिरफ्तारी---वाहन सीज----चालान------शांतिभंग------शमन शुल्क
अमरोहा------46---------------229------------52---------------508---------158-----------41300
देहात थाना---13--------------52---------------51-------------281-----------60------------2500
नौगांवा-------15--------------29---------------18-------------436-----------57------------7000
डिडौली------22---------------38----------------29-------------313-----------3-------------39500
धनौरा-------36---------------245-------------15--------------1091----------51------------500
बछरायूं-----21---------------66----------------62-------------642-----------41-------------4000
रजबपुर----04----------------71---------------27--------------295----------32--------------64800
गजरौला---76----------------113--------------112-------------14127-------38--------------2500
हसनपुर---58-----------------112-------------55---------------202----------38--------------23100
सैदनगली-18-----------------61---------------26---------------181---------80---------------13900
आदमपुर--22-----------------74---------------34---------------439----------28-------------5,78,300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed