फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

चीनी मिल के रिटायर्ड केन इंस्पेक्टर की ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
रजबपुर(अमरोहा)। गुरुवार देर शाम काफूरपुर-महेशरा स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आकर चीनी मिल के रिटायर्ड केन इंस्पेक्टर की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात परिजन थाने पहुंचे और कपड़े देखे। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम महेशरा-काफूरपुर रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोरचरी में रखवा दिया। वहीं क्षेत्र के गांव मूलकटा निवासी वियजपाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह अचानक लापता हो गए। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजन रजबपुर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने परिजनों ने एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने की बात कही। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने परिजनों को शव के हुलिया और कपड़ों के बारे में बताया। इसके बाद परिजन मोरचरी पहुंचे। यहां उन्होंने शव की पहचान विजयपाल सिंह के रूप में की। परिजनों के मुताबिक विजयपाल सिंह त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर से रिटायर्ड केन इंस्पेक्टर हैं। फिलहाल वह अपने गांव में ही रहते हैं। विजयपाल सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हॉल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed