फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

फंदे पर लटका मिला नाबालिग का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
ढबारसी(अमरोहा)। संदिग्ध हालात में किशोर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के शीतला सराय गांव की है। यहां पर किसान संतोष का परिवार रहता है। किशोर पांचवीं तक पढ़ने के बाद घर पर ही रहकर काम करता था। गुरुवार की रात उनका 17 वर्षीय बेटा सोहित खेत पर गया था, लेकिन सुबह में उसका शव फंदे के सहारे आम के पेड़ पर लटका मिला। शव को देख कर लोगों के होश उड़ गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। परिजन भी चीखते-चिल्लाते घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े दो भाइयों की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि कभी-कभी सोहित का मानसिक संतुलन खराब हो जाता था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed