फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,Health,amroha

बिना पंजीकरण चल रहे निजी अस्पताल में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,Health,amroha
गजरौला (अमरोहा)। यशलोक अस्पताल में आपरेशन से बच्ची पैदा होने के कुछ घंटों बाद महिला की मौत हो गई। इससे क्षुब्ध परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ भाग गया। सीएमओ व नोडल अधिकारी की जांच में अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते पाया गया। सीएमओ ने अस्पताल को सील कराकर वहां नोटिस चस्पा करा दिया है। सीओ का कहना था कि इस संबंध में परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिहाली गांव गौसाईं निवासी राजकुमार की 28 वर्षीय पत्नी रचना को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार शाम मोहल्ला शुक्लपुरी स्थित यशलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद रचना ने रात दस बजे बेटी को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े छह बजे रचना की हालत अचानक बिगड़ गई। उस वक्त अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। कुछ देर बाद रचना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद स्टाफ ने रचना को बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर चौपला तक गए, लेकिन फिर अस्पताल ले आए। परिजनों के साथ ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान स्टाफ भाग गया। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ राजीव सिंघल और नोडल अधिकारी डॉ. विशेष कुमार त्रिवेदी ने रचना के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर अस्पताल में सुविधाएं देखीं। जांच में पता कि अस्पताल बिना पंजीकरण के ही चलाया जा रहा था। इस पर सीएमओ व नोडल अधिकारी ने यशलोक अस्पताल को सील कर वहां नोटिस चस्पा करा दिया है। मौके पर स्टाफ के मिलने के कारण अस्पताल संचालक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed