{"_id":"5e3afdbc8ebc3ee5e502a701","slug":"crime-hasanpur-news-mbd338860410","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला करने में परिवार के 13 लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमला करने में परिवार के 13 लोग फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। नगर के मोहल्ला कोट काला शहीद में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच महिलाओं समेत परिवार के तेरह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से आरोपियों में खलबली मची हुई है।
नगर के मोहल्ला कोट काला शहीद निवासी आसिफ खां का कहना है कि एक जनवरी की रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही एक परिवार के लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। इस पर सूचना देकर पीआरवी कर्मियों को बुला लिया। आरोप है कि पीआरवी कर्मियों के सामने ही आरोपी पक्ष के लोग अंजाम भुगतने की धमकी देते रहे। मामला बढ़ता देख पीआरवी कर्मियों ने थाने से भी पुलिस को बुला लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। आसिफ खां थाना पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में आकिल, आदिल, समीर, साहजेब, कादिर, फाजिल, नादिर, नाजिम, तायरा, सायरा, सहाना, मीना और उजमा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।