फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

मुठभेड़ में पकड़े गए दस जुआरी भेजे गए जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा। हसनपुर के मोहल्ला कालाशहीद में गुरुवार देरशाम जुए और सट्टे के एक ठिकाने पर छापा मारकर मुठभेड़ के बाद मौके से पकड़े गए दस आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल और बाइक समेत नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जुए की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला काला शहीद पुठ रोड खारी वाला बाबा की मजार के पास जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस को अपनी तरफ आता देख और गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम की तरफ फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। यहां घेराबंदी करके पुलिस ने नवाब, अरबाज, जकी खां, मोइन, मुश्ताक उर्फ भोला, आफताब निवासी मोहल्ला कोट गढ़ी वाली मस्जिद, हसनपुर, इसके अलावा बाबू, मोहल्ला लालबाग, नफीस निवासी कनेटा रोड, सोनू निवासी मोहल्ला मनिहारान, हसनपुुर मुकेश निवासी मोहल्ला वासुदेव थाना अमरोहा और अमर सिंह निवासी गांव कालका वाली डगरौली थाना हसनपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर, 01 खोखा व 11 जिंदा कारतूस, एक पोनिया रायफल 315 बोर, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, 13 मोबाइल, दो कैलकुलेटर और एक चाइनीज, तीन बाइक, इमरजेंसी लाइट, 9540 रुपये नगद और छह ताश की गड्डी बरामद की गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
अमरोहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नवाब पर तीन मुकदमे चल रहे हैं। अरबाज के खिलाफ भी तीन मुकदमे पंजीकृत है। जकी खां पर तीन व बाबू के खिलाफ चार मामले पंजीकृत हैं। नफीस के खिलाफ दो, सोनू पर दो, मोइन व मुकेश पर दो, इसके अलावा अभियुक्त अमर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत छह मामले पंजीकृत हैं। अभियुक्त मुश्ताक पर दो मुकदमे चल रहे हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जेल चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता दो भाई भी फंसे
अमरोहा। हसनपुर में जुआ और सट्टे को लेकर पुलिस द्वारा की गई छापा मारकर के दौरान दस आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों एक बसपा नेता के भाई हैं। हसनपुर कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि दो आरोपी फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed