फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

खनन में पांच पांच पकड़े, चार को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
हसनपुर (अमरोहा)। खादर क्षेत्र में अवैध रूप से खनन नहीं रूक पा रहे हैं। अफसरों द्वारा अवैध खनन को लेकर ताबड़तोड़ छापा मारी की जा रही है। बुधवार रात को गंगानगर क्षेत्र से अवैध खनन को लेकर सीओ कुलदीप कुकरेती ने छापा मारी की। इस दौरान एक कैंटर समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद एक और कैंटर को सीज किया गया। आरोपियों को एसडीएम की कोर्ट में पेश किया, जहां से चार को जेल भेज दिया जबकि एक को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

बुधवार रात को सीओ कुलदीप कुकरेती को सूचना मिली थी कि खादर क्षेत्र में गंगानगर गांव के नजदीक अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। कैंट में बालू को लादकर गंगापुल पार कर बुलंदशहर की दिशा में इसकी सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव गंगानगर के पास से एक कैंटर को रूकवा लिया। मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद एक कैंटर भी पकड़ा। खनन को लेकर की गई छापेमारी से माफिया में खलबली मची हुई है। बताते हैं कि पकड़े गए पांच आरोपियों में विधायक के तहेरे भाई का बेटा जोगेंद्र भी शामिल है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि सर्वेश निवासी शाहपुर, गुड्डू निवासी रूखालू, कासिफ निवासी जयतोली और गुड्डू पुत्र टेकचंद को जेल भेज दिया। जबकि जोगेंद्र के जमानत के कागज पूरे होने पर उसे जमानत दे दी गई। उधर, विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी का कहना है कि मैंने कई बार उच्चाधिकारियों से गंगानगर में हो रहे अवैध खनन की शिकायत की है। क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed