{"_id":"5e3c4ff28ebc3ee5e730d343","slug":"crime-gajraula-news-mbd3389780152","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब,पति के साथ नहीं जाउंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब,पति के साथ नहीं जाउंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। साहब, पति के साथ नहीं जाऊंगी। यह शराब पीकर पिटाई करता है और खर्चा भी नहीं देता है। यह कहकर पत्नी थाने से चली गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को भी छोड़ दिया। हालांकि, एसएसआई ने महिला को कोर्ट में जाने की सलाह दी है।
बृहस्पतिवार को फिर से थाने में आई रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगूपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। उसका कहना था कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने कन्या को जन्म दिया। आरोप है कि इसी से गुस्साकर उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं चोरी छिपे दूसरी शादी भी कर ली और नगर में ही किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से थाने आ रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने तत्काल आरोपी को पकड़कर लाने के निर्देश दिए। पुलिस उसे ले भी आई और जमकर फटकार लगाई लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था वह फिर से उसे पीटेगा। इसके बाद महिला वहां से चली गई। हालांकि पुलिस ने उसे कोर्ट की शरण लेने का सुझाव दिया।