{"_id":"630124d3061e615d1d3d9109","slug":"crime-amroha-gajraula-news-mbd438379889","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 का चेक लेकर खाते से निकाले 1.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 का चेक लेकर खाते से निकाले 1.20 लाख
विज्ञापन
गजरौला। साइबर अपराधी ने ट्रांसपोर्ट संचालक की पॉलिसी में 180 रुपये कम होने के कारण बंद हो जाने की बात कह उससे 180 रुपये का चेक लेकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। तहरीर देने के दस दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
धनौरा के मोहल्ला सोसायटी निवासी संजीव कुमार सिंघल का गजरौला के नाईपुरा में ट्रांसपोर्ट है। उनका गजरौला पीएनबी शाखा में बचत खाता है। पंजाब नेशनल बैंक की मेड लाइफ में उनकी पॉलिसी चल रही है। उनको फोन आया। कि आपकी पॉलिसी में 180 रुपये कम है, जिस कारण पॉलिसी बंद हो सकती है। बंद न हो, इसके लिए उनको 180 रुपये का चेक देना है। फोन करने वाले ने कहा कि कंपनी का शख्स गजरौला में ही है।
वह खुद आकर चेक ले जाएगा। दो अगस्त को उनके पास एक शख्स आया। जिसने खुद को बीमा कंपनी से जुड़ा बताया। जिसे संजीव ने 180 रुपये का चेक दे दिया। इसके बाद उनके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी उनको तब हुई, जब उनका बेटा दस अगस्त को बैंक में पास बुक प्रिंट कराने गया। बैंक के अधिकारियों से रुपये निकाले जाने के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक युवक चेक से रुपये निकालते हुए कैद हो गया।
विज्ञापन
वर्जन
संजीव के चेक से एक लाख 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह गड़बड़ी बैंक स्तर पर नहीं की गई। बैंक में चेक के साथ कोई छेड़खानी नहीं की गई है। आदेश कुमार, मैनेजर पीएनबी, गजरौला।